फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया 'सूरमा' का पहला मोशन पोस्टर, हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की प्रेमिका बनीं तापसी पन्नू

Tue, 15 May 2018 12:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : Screengrab from Soorma poster
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू और अंगद बेदी स्टारर 'सूरमा' का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म मशहूर हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायॉपिक है। इस मोशन पोस्टर में तापसी हरप्रीत के किरदार में नजर आ रही हैं। तापसी फिल्म में दिलजीत की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन


इससे पहले फिल्म 'सूरमा' का नया पोस्टर रिलीज किया गया था। सोनी पिक्चर्स प्रोडक्शन ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कहा था, "उनका जुनून उनके डर से बड़ा था। आगे बढ़ने की उनकी इच्छा बाकी किसी भी कमजोरी की तुलना में सबसे मजबूत थी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी की सबसे बड़ी वापसी की कहानी देखने के लिए 13 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों का रुख कीजिए।"

बता दें, यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी। 'सूरमा' फिल्म हॉकी लेजेंड संदीप सिंह पर आधारित है और इस फिल्म में दिलजीत संदीप का रोल निभा रहे हैं। शाद अली इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में न्यूलीवेड अंगद बेदी भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें