राधिका ने साझा किया वीडियो
बता दें कि अभिनेता यश की पत्नी और अभिनेत्री राधिका पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में यश अपने बेटे यथर्व से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यथर्व किसी बात पर अपने पिता से नाराज हैं। वहीं यश उनसे पूछते नजर आ रहे हैं, 'डैडा इज ए गुड बॉय'? लेकिन, बेटे नाराजगी जताते हुए मना कर देते हैं। यथर्व अपनी मां को 'गुड गर्ल' बताते हैं। यश की लाख कोशिशों के बाद भी यथर्व इस बात से सहमत नहीं होते कि 'डैडा इज गुड बॉय'। यश जब कहते हैं, 'डैडा इज बेस्ट', 'डैडा इज स्वीट', 'डैडा इज टू गुड' तो यथर्व आखिर में यह बोलते नजर आ रहे हैं, 'डैडा इज ए बैड बॉय'। पिता और बेटे की इस बातचीत पर राधिका हंसती नजर आ रही हैं।
'फैसला आ गया...'
बता दें कि यश की पत्नी ने इस वीडियो को साझा करते हुए बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'फैसला आ गया !!!' इस वीडियो पर फैंस की काफी मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'यह मम्माज बॉय है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रॉकी भाई गुड बैड बॉय हैं।' बता दें कि वीडियो में यश का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। सिर्फ आवाज नजर आ रही है।
2016 में हुई थी शादी
बता दें कि अभिनेता यश और राधिका वर्ष 2016 में विवाह बंधन में बंधे थे। इनके दो बच्चे हैं। बेटा यथर्व और बेटी आर्या। अक्सर राधिका फैंस के साथ सोशल मीडिया पर फैमिली फोटोज साझा करती नजर आती हैं।