फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉन को बनाने वाला अब खुद डॉन को घेरने की फिराक में

Wed, 05 Dec 2018 02:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
KGF - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर अब पूरी तरह से बिजनेसमैन बन चुके हैं। फिल्मों में ऐक्टिंग और डायरेक्शन के बाद वेब सीरीज में वह हाथ आजमा ही चुके हैं, अब करण जौहर की देखा-देखी वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी एंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन




मूल रूप से कन्नड़ में बन रही सीरीज केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स) को हिंदी में फरहान अख्तर रिलीज करने जा रहे हैं। इसके पहले करण जौहर मूल रूप से तेलुगू में बनी बाहुबली सीरीज को हिंदी में रिलीज कर चुके हैं। टू प्वाइंट जीरो को भी हिंदी में करण जौहर ने ही रिलीज किया।
विज्ञापन


फिल्म केजीएफ के हिंदी ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बुधवार को मुंबई में फरहान अख्तर ने अपने पार्टनर रितेश सिधवानी के साथ कन्नड़ फिल्मों के सुपर स्टार यश और फिल्म की हीरोइन श्रीनिधि शेट्टी की मेजबानी की। 
विज्ञापन


दो हिस्सों में बन रही केजीएफ के ये पहले पार्ट का ट्रेलर था। फिल्म की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों से शुरू होकर कोलार की सोने की खानों तक फैली हुई है। प्रशांत नील की लिखी और निर्देशित ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू और मलयामल में एक साथ फरहान अख्तर के खास दोस्त रहे शाहरुख खान की फिल्म जीरो के सामने 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें