फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज वाजपेयी के साथ काम करेंगे गुलशन देवैया, खुद को मान रहे खुशकिस्मत

Wed, 05 Dec 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manoj Bajpayee - फोटो : file photo
विज्ञापन
अभिनेता गुलशन देवैया को जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता, द मैन हू फील्स नो पेन' में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिली है। अब वह अभिनेता मनोज वाजपेयी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अगली फिल्म 'हिंटरलैंड' में वह मनोज वाजपेयी के साथ नजर आएंगे। 
विज्ञापन


हनी त्रेहन और अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित, जिन्होंने अतीत में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की सहायता की है, यह फिल्म अगले वर्ष फ्लोर पर जाएगी। हिंटरलैंड में पहली बार मनोज वाजपेयी के साथ गुलशन की जोड़ी नजर आएगी और वह मुख्य भूमिका में होंगे।

मनोज वाजपेयी के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर उत्साहित गुलशन खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्हें एक चैंपियन और नायक बताते हुए गुलशन ने उम्मीद जताई कि अपने काम से वे मनोज जी के सम्मान को हासिल कर लेंगे। गुलशन कहते हैं, जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे बेहद पसंद आई। वास्तव में रोल दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण है। इसमें काम करना मेरे लिए रोमांचक होगा, क्योंकि मैं मनोज जी का भाई बना हूं। मैंने उनके काम को देखा है। जिस तरह से वे अपनी भूमिकाओं को निभाते हैं, मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। 
विज्ञापन


वह एक असाधारण अभिनेता हैं और मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा रहे हैं। मुझे सत्या याद है और उनके परफॉर्मेंस से मुझमें काफी आशा जगी। मैं उनके साथ काम करने का अवसर पा कर उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें