फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: जब मिमिक्री आर्टिस्ट ने निकाली जावेद अख्तर की आवाज, जानिए लेखक ने क्या दी प्रतिक्रिया

Fri, 04 Apr 2025 06:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी, रेडियो पर कई मिमिक्री आर्टिस्ट बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूब नकल करते हैं, उनकी आवाज निकालते हैं, कॉमेडी करते हैं। केतन सिंह ने भी एक रेडियो शो में जावेद अख्तर और फरहान अख्तर की आवाज निकाल थी। इसे सुनकर जावेद साहब का क्या रिएक्शन रहा, जानिए। 
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद अख्तर अकसर अपनी बात खुलकर सबके सामने रखते हैं, जब-तब नाराजगी भी जाहिर करते हैं। जब एक मिमिक्री आर्टिस्ट केतन सिंह ने रेडियो पर ‘अख्तर कॉलिंग अख्तर’ नाम का शो किया तो जावेद अख्तर का रिएक्शन क्या रहा। हाल ही में केतन सिंह ने विस्तार से इस बारे में बात की। 

विज्ञापन


महीनों तक शुरू नहीं हुआ शो 
लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में केतन सिंह कहते हैं, ‘रेडियो स्टेशन के लिए एक शो ‘अख्तर कॉलिंग अख्तर’ बनाने का सोचा लेकिन यह महीनों तक यह शो डिब्बा बंद रहा। दरअसल, हमने पहले भी सनी देओल और धर्मेंद्र जी की आवाजें निकालकर एक शो किया था, जिसे लेकर काफी मुश्किल का सामना किया। ऐसे में रेडियो स्टेशन नहीं चाहता था दोबारा कुछ ऐसा हो।’

ये खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: पाकिस्तान में बैठकर जावेद अख्तर ने सुनाई थी खरी-खोटी, आज पड़ोसी मुल्क के गायक के दीवाने हुए शायर

जावेद अख्तर से ली गई परमिशन 
केतन आगे कहते हैं, ‘कुछ वक्त के बाद हमारी एक पत्रकार दोस्त ने जावेद साहब से बात की। उन्होंने जावदे साहब को सारी बात बता दी। जावेद अख्तर साहब ने मेरी मिमिक्री किया गया शो सुना। इसके बाद अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसने सुनकर हम हैरान रह गए।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: ‘उनकी दोस्ती कुछ छोटे, संकीर्ण सोच, तुच्छ..’, मोहनलाल-ममूटी की दोस्ती पर लेखक ने कही बड़ी बात  

जावेद अख्तर ने दिया अलग तरह का रिएक्शन 

विज्ञापन

केतन आगे कहते हैं, ‘जावेद साहब ने कहा, ‘अच्छा है शो, मुझे कोई तकलीफ नहीं है। बस मेरी आवाज अच्छी नहीं है, फरहान की आवाज ज्यादा अच्छी लग रही है।’ दरअसल, इस शो का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा था, जिसमें फरहान अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर को फोन करते हैं, वे किसी ना किसी प्रॉब्लम का हल अपने पिता से मांगते हैं। इस बातचीत को ही केतन मिमिक्री करके रेडियो शो पर बोलते थे।

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें