फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari 2 Teaser Review: 'केसरी 2' के टीजर पर फैंस ने दिया दमदार रिएक्शन, बोले- माइंड ब्लोइंग होगी फिल्म

Mon, 24 Mar 2025 03:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari 2 Teaser Review: आज कुछ ही देर पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' का टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर अब फैंस का क्या रिएक्शन रहा, आइए बताते हैं।
 
विज्ञापन
केसरी 2 पर फैंस की प्रतिक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार (24 मार्च) को फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' का टीजर जारी किया गया है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के कई रिव्यूज आए है, जो अक्षय की फिल्म के लिए अच्छे संकेत साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

 

एक्स पर यूजर्स के रिएक्शन
अक्षय की फिल्म 'केसरी 2' को सोशल मीडिया एक्स पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जो कि उनकी इस रिलीज के लिए काफी अच्छा हो साबित हो सकता है, क्योंकि इससे पहले उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड से एक और कंटेंट और देशभक्ति की कहानी के लिए तैयार हो जाइए। एक गारंटीड ब्लॉकबस्टर।' एक और यूजर ने लिखा, 'बढ़िया है कि हम इन फिल्मों के माध्यम से इतिहास को फिर से सीख रहे हैं। पहले छावा और अब यह', एक और यूजर ने लिखा, 'वाओ, केसरी चैप्टर 2 बहुत बढ़िया टीजर, दिमाग हिला देने वाला।', एक यूजर ने लिखा 'ट्रेलर इतना अद्भुत लग रहा है कि रोंगटे खड़े हो रहे हैं'

यूट्यूब पर मिला कैसा रिएक्शन
'केसरी चैप्टर 2' के टीजर को यूट्यूब पर चार घंटों में 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स भी लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म के जरिए अक्षय एक और इतिहास लाने आ रहे हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'वह सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे हैं बल्कि वह भूमिका को जी रहे हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'सुपरहिट लोडिंग. अक्की-माधवन कॉम्बो', एक और यूजर ने लिखा, 'जब मुझे पता चला कि यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड को पेश करेगी तो मेरी आंखें नम हो गईं।'
विज्ञापन

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनन्या पांडे और आर माधवन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। यह फिल्म 13 अप्रैल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें:
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की मां किम आईसीयू में हुईं भर्ती? लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे घरवाले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें