कैसा है टीजर
अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म कैनेडी का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर ने आते ही फैंस की एक्साइटमेंड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पूरी तरह से सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। राहुल भट्ट के साथ-साथ टीजर में सनी लियोन की एक्टिंग भी लाजवाब लगी। टीजर की शुरुआत 'बता कितने कत्ल किये तूने...' डायलॉग से होती है। इसके बाद आवाज आती है, 'बता कितना मजा आया। बेहिसाब चल रहा है। तो आपने लाश की कीमत लगाता चल। क्योंकि बाकी रहा तो कुछ और, कुछ भी नहीं।' इस बीच तमाम गोली बारी, कत्ल होता है।
ऐसा है मेकर्स का रिएक्शन
फैंस को केनेडी का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। वह सोशल मीडिया पर इसपर कमेंट करने से थक नहीं रहे हैं। मेकर्स ने अभी केनेडी की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हालांकि राहुल भट्ट ने केनेडी के कई पोस्टर्स जरूर शेयर किए हैं