कीर्ति सुरेश, रेखा और रानी मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@keerthysureshofficial
इस अंदाज में नजर आईं अभिनेत्रियां
कीर्ति सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम पर इन सितारों के साथ बिताई अपनी खूबसूरत शाम की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कीर्ति सुरेश रेखा, रानी मुखर्जी और हुमा कुरैशी के साथ नजर आ रही हैं। कीर्ति ने इसे एक यादगार शाम बताया है।
इन तस्वीरों में कीर्ति सुरेश काले ने रंग का पैंटसूट और क्रॉप टॉप पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि रेखा ने सुनहरे दुपट्टे के साथ एक सुंदर सफेद सलवार कमीज पहनी थी।
वहीं ‘मर्दानी’ फेम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने मरून टॉप और गुलाबी सैटिन ट्राउजर में अपना क्लासी लुक बरकरार रखा। कीर्ति ने तस्वीरों को ऑनलाइन साझा करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘एक यादगार शाम’, जिसके बाद उन्होंने एक रेड हार्ट वाला इमोजी भी लगाया।
कीर्ति सुरेश और हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@keerthysureshofficial