फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: फिल्म के 3 साल पूरे होने पर सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, लिखा ये भावुक नोट

Tue, 07 Dec 2021 04:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म में उनके सह-कलाकार रहे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया।
विज्ञापन
फिल्म केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ हादसे पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' ने हाल ही में अपने 3 साल पूरे कर लिए है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म में उनके सह-कलाकार रहे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। फिल्म से जुड़ी अपनी यादें और अभिनेता को याद करते हुए सारा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक भावुक नोट भी लिखा। फिल्म में सुशांत ने मंसूर का किरदार निभाया था। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह आज मंसूर को मिस कर रही हैं। साथ ही फिल्म की सफलता का श्रेय उन्हें देते हुए बताया कि यह उनके लिए हमेशा खास रहेगा। अंत में सारा ने  फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं को धन्यवाद भी दिया।

अपने पोस्ट को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, "3 साल पहले मेरा सबसे बड़ा सपना सच हुआ। मैं एक अभिनेत्री बन गई और मेरी पहली और सबसे खास फिल्म रिलीज हुई। मुझे नहीं पता कि मैं कभी यह समझा पाऊंगी कि केदारनाथ मेरे लिए कितनी मायने रखती है- वो जगह, वो फिल्म, यादें, सब। लेकिन आज मैं वास्तव में अपने मंसूर को याद कर रही हूं।"

विज्ञापन

 

 

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

उन्होंने आगे लिखा, ‘सुशांत के अटूट समर्थन, निस्वार्थ मदद, निरंतर मार्गदर्शन और दयालु सलाह के कारण ही मुक्कू आपके दिल तक पहुंचने में सक्षम थी। केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक। आपको हमेशा याद करूंगी सुशांत। मुझ पर विश्वास करने के लिए रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक कपूर  का धन्यवाद। 

 

 

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

इससे पहले फिल्म के निर्माता अभिषेक कपूर ने भी फिल्म के तीन साल पूरे होने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए फिल्म की पूरी कास्ट और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 
 

 

विज्ञापन

सारा अली खान - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।  

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें