फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasha-Aaman Devgn: अभिषेक कपूर की फिल्म की तैयारियों में जुटे राशा-अमन, रेस्टोरेंट के बाहर आए नजर

Sat, 10 Jun 2023 10:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक कपूर, राशा और अमन ने आगामी फिल्म के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। आज तीनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। 
विज्ञापन
राशा-अमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन अपने बॉलीवुड डेब्यू को तैयार हैं। दोनों स्टारकिड को निर्देशक अभिषेक कपूर लॉन्च करने वाले हैं। इससे पहले अभिषेक फिल्म 'केदारनाथ' के जरिए सारा अली खान को भी लॉन्च कर चुके हैं। शनिवार को राशा और अमन को अभिषेक कपूर के साथ लंच के लिए जाते देखा गया। तीनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।

विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने फीस में की बड़ी कटौती? रोशन एंड्रयूज की फिल्म के लिए चार्ज करेंगे महज इतनी रकम

स्टाइलिश लुक में दिखीं राशा
अभिषेक कपूर, राशा और अमन ने आगामी फिल्म के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। आज तीनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान राशा काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम स्कर्ट में वह काफी ग्लैमरस लगीं। रेस्टोरेंट में जाने से पहले राशा ने पैपराजी से भी बात की। 
विज्ञापन


फिल्म का टाइटल तय नहीं!
राशा के अलावा अमन ने भी अपने लुक से फोटोग्राफर्स का ध्यान खींचा। ओवरसाइज टीशर्ट और व्हाइट पैंट में वह काफी शानदार नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राशा और अमन के अलावा डायना पेंटी भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। वह अजय के अपोजिट नजर आएंगी। अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

Ganapath-Part 1: टाइगर श्रॉफ ने 'गणपत-पार्ट 1' को लेकर दिया अपडेट, फैंस से किया यह वादा

फिल्म में दिखेंगे एक्शन सीक्वेंस
कहा जा रहा है कि अभिषेक कपूर के इस प्रोजेक्ट में कभी न देखे गए एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि राशा थडानी ने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हाल ही में स्कूल ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया है। खुद रवीना टंडन ने राशा की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
Vin Deepika: विन डीजल को सता रही दीपिका पादुकोण की याद, XXX के दौरान डेटिंग की अफवाहों से गर्माया था बाजार
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें