फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: सदी के महानायक की कौन सी इच्छा रह गई अधूरी? 'केबीसी' में प्रतिभागी के सामने किया बड़ा खुलासा

Fri, 11 Sep 2026 06:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी कौन सी इच्छा है, जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी बताया है कि वह अपनी जिंदगी की एक अहम घटना को क्यों नहीं चुन पाते हैं।
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के अपकमिंग एपिसोड में अपनी जिंदगी की एक ऐसी इच्छा के बारे में बताया है, जिसे वह अब तक पूरा नहीं कर पाए हैं। अपकमिंग एपिसोड में कंटेंट क्रिएटर कृतज्ञ, इस बेहद लोकप्रिय क्विज शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन ने उनसे बातचीत में बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कृतज्ञ ने अमिताभ से की ये गुजारिश
मेकर्स की ओर से शेयर किए गए केबीसी के एक प्रोमो में कृतज्ञ ने अमिताभ बच्चन से उनके साथ 'दिस ऑर दैट' (यह या वह) वाला गेम खेलने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि वह अभिनेता के साथ एक रील बनाना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे उन्हें कुछ फॉलोअर्स मिल जाएंगे। बच्चन ने गेम खेलने के लिए हामी भर दी।

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों मुश्किल हुआ एक घटना को चुनना?
खेल के दौरान, कृतज्ञ ने बिग बी से पूछा कि क्या वह अपने अतीत से एक दिन फिर से जीना चाहेंगे या एक ऐसे दिन का अनुभव करना चाहेंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा हो। इस पर बच्चन ने कहा कि उनके जीवन में इतनी सारी घटनाएं घटी हैं कि उनमें से किसी एक को चुनना मुश्किल होगा। इसके बाद उन्होंने उस चीज के बारे में बात की जिसे वह हमेशा से सीखना चाहते थे।

अजित और विजय: 'ले मैन्स' को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम, आपस में भिड़े कलाकारों के फैंस; बोले- लड़ाई नहीं धोखा था

अमिताभ की कौन सी इच्छा रह गई अधूरी?
अमिताभ बच्चन ने उन लोगों की तारीफ की जो सितार जैसे वाद्ययंत्र बजा सकते हैं, या गा सकते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने घर पर संगीत वाद्ययंत्र रखे हैं, उम्मीद है कि एक दिन वह उन्हें बजाना सीखेंगे। हालांकि, 84 साल की उम्र में उन्होंने कहा कि वह इसे बजाना नहीं सीख सके। वाद्ययंत्र की बजाने की उनकी इच्छा अधूरी रह गई है।

कैसे 'केबीसी' बना पसंदीदा?
  • क्विज शो की बात करें तो, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सोमवार से शुक्रवार रात नौ बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आता है।
  • 'केबीसी' की शुरुआत ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ के इंडियन वर्जन के तौर पर हुई थी। 
  • यह अमिताभ बच्चन का पहला टीवी अपीयरेंस भी था और इसने उनके करियर को नई जिंदगी दी। 
  • समय के साथ, केबीसी सिर्फ एक क्विज शो से कहीं ज्यादा बन गया। 
  • प्रतिभागियों की दिल को छू लेने वाली कहानियों और अमिताभ बच्चन के मशहूर डायलॉग 'लॉक किया जाए' के साथ, यह शो लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन

'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे हैं अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
साल 2025 में फिल्म '120 बहादुर' का हिस्सा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें