अमिताभ बच्चन के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' से दर्शकों को ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा डोज मिल रहा है। गुजरते एपिसोड के साथ यह शो फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर रहा है। वहीं, इसके ताजा एपिसोड में कोमल कुमार गुप्ता हॉट सीट पर बैठे नजर आए। हालांकि, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से जुड़े एक सवाल का गलत जवाब दे दिया। आखिर वह सवाल क्या था, और गलत जवाब देकर कोमल कितनी रकम लेकर घर लौटे आइए जान लेते हैं-
कंटेस्टेंट की पत्नी निकलीं बिग बी की फैन
शो में कोमल प्रसाद गुप्ता अपनी पत्नी के साथ आए थे। कंटेस्टेंट की पत्नी ने कबूल किया कि वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। यहां तक कि उन्होंने उनसे 'आई लव यू' भी कहा। इस पर बिग बी ने मजाक में कहा कि अगर वह उन्हें 'आई लव यू' कहती रहेंगी, तो घरेलू मोर्चे पर बहुत सारी समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। खेल की बात करें तो, अमिताभ बच्चन ने कोमल से 3.20 लाख रुपये का सवाल पूछा, जिसका जवाब देने में कोमल असमर्थ रहे।