फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जब स्कूल में होती थी बिग बी की पिटाई, KBC में सुनाया सीनियर्स से जुड़ा मजेदार किस्सा

Fri, 23 Dec 2022 02:37 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन की लंबाई की बात करें तो वह बॉलीवुड में सबसे लंबे अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी लंबाई छह फीट से भी ज्यादा है। लंबाई को लेकर अक्सर उनकी तारीफ भी की जाती है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में सभी जानते हैं। देश-दुनिया में उनके लाखों प्रशंसक हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन की लंबाई की बात करें तो वह बॉलीवुड में सबसे लंबे अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी लंबाई छह फीट से भी ज्यादा है। लंबाई को लेकर अक्सर उनकी तारीफ भी की जाती है। देखा जाए तो ज्यादातर लोग और युवा लड़के भी उनकी जितनी लंबाई के लिए तरसते हैं।

विज्ञापन


बिग बी की लंबाई थी उनकी परेशानी का कारण
कई बार अमिताभ बच्चन के लिए उनकी यह लंबाई परेशानी का भी कारण बनी है। दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने स्कूल के दिनों का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि अपनी लंबाई की वजह से वह किस तरह सीनियर्स से मार खाते थे। 

यह भी पढ़ें: Pathaan: ‘बेशरम रंग’ ही नहीं शाहरुख का ‘झूमे जो पठान’ भी है कॉपी? सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ निकाला सबूत
विज्ञापन


लंबाई से जुड़ा है यह किस्सा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बीते कई साल से कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान वह अक्सर हॉट सीट पर बैठने वाले प्रतियोगियों के साथ हंसी मजाक भी करते हैं। साथ ही, वह अपने जिंदगी से जुड़े किस्सों को भी साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में प्रतियोगी काश्वी का रिपोर्ट कार्ड देखा। इससे उन्हें पता चला कि काश्वी को अपनी लंबाई पसंद नहीं है। बिग बी ने उनसे इसकी वजह पूछी कि आपको अपनी हाइट क्यों पसंद नहीं है? 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: OTT Debut 2023: नए साल में इन 10 सीरीज पर होगी सबकी नजर, डेब्यू करने जा रहे बड़े पर्दे के 11 नामचीन सितारे

बिग बी ने यूं सुनाई आपबीती
काश्वी ने बताया कि उनकी लंबाई पूरी क्लास में सबसे कम है। इसके बाद बिग बी ने हंसते हुए अपने स्कूल के दिनों को किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि स्कूली दिनों में लंबाई के कारण उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। बिग बी ने बताया कि उनके स्कूल में बॉक्सिंग बहुत जरूरी थी। अच्छी लंबाई के कारण उन्हें सीनियर्स के बीच डाल दिया गया, जिसके चलते वह अक्सर मार खाते थे, क्योंकि वह काफी लंबे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें