कौन बनेगा करोड़पति के हाल में प्रसारित हुए एपिसोड़ में पुलिस कांस्टेबल संजीव कुमार खेलते हुए दिखाई दिए। संजीव से पहला सवाल ही बड़े कमाल का पूछा गया था। उनसे पूछा गया कि छोले किस चीज के साथ खाए जाते हैं। ऑप्शन थे बाटी, चोखा, कुल्चा । संजीव जी पहले ही सवाल में उलझ जाते हैं।
वह सवाल का जवाब बिना कोई लाइफलाइन प्रयोग किए दे देते हैं। लेकिन गेम को दैरान वह कई दिलचस्प बातें अपने जीवन के बारे में करते हैं। संजीव की पत्नी भी उनका साथ देने के लिए गेम में आई होती हैं। वह अमिताभ बच्चन से संजीव की जिंदगी के बारे में बातें करती हैं।
पत्नी कहती हैं कि संजीव की नौकरी काफी कठिन है और कई बार वह काम की वजह से घर पर नहीं आ पाते हैं। उन्होंने बताया कि कितनी बार उनको पति का चेहरा देखे बिना ही अपना करवा चौथ व्रत तोड़ना पड़ा। वहीं सीट पर बैठे संजीव अपनी पत्नी की बातों के जवाब बड़े खुले दिल से देते हैं। संजीव ने कहा कि जब भी उनकी पत्नी उनसे नाराज होती हैं तो वह स्पेशल तरीके से उनको मनाते हैं।
kbc 10
वैसे इस एपिसोड़ की खास बात यह रही कि इस एपिसोड़ में ऐश्वर्या राय भी शिरकत करने आईं। बहरहाल, मंगलवार को दिखाए गए एपिसोड में हिमाचल प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने हिस्सा लिया। जहां वो अपनी पत्नी मुकेश लता (रिम्पी) के साथ पहुंचे। संजीव कुमार ने केबीसी में बेहतरीन खेल दिखाया और 13वें सवाल तक पहुंच गए।
सवाल था- इनमें से कौन मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और भारत के राष्ट्रपति रह चुके हैं? जिसके ऑप्शन थे- नीलम संजीव रेड्डी, शंकर दयाल शर्मा, भैरों सिंह शेखावत, वीवी गिरि। संजीव कुमार ने वीवी गिरि पर अनुमान लगाया था जबकि सही जवाब था, शंकर दयाल शर्मा। संजीव कुमार ने इस सवाल के जवाब पर क्विट कर लिया। 12 सवालों का जवाब देकर वो 12.50 लाख जीतने में कामयाब रहे। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 टीआरपी की टॉप लिस्ट में रहा है। अब जब शो बंद होने वाला है तो दर्शकों के बीच निराशा है।