फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: केबीसी पहुंचा पान बेचने वाला, भारी रकम जीतने के बाद बिग बी बोले- इतना कमाने में लगते 18 साल

Thu, 01 Dec 2022 05:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनी ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक पान की दुकान चलाने वाले द्वारकाजीत अपने ज्ञान के दम पर 25 लाख रुपये के सवाल पर जा पहुंचते हैं।
विज्ञापन
द्वारकाजीत मंडले और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले अमिताभ बच्चन के सुपरहिट शो केबीसी 14 (कौन बनेगा करोड़पति) में आने वाले हर कंटेस्टेंट की कहानी अपने आप में अलहदा होती है। कई कंटेस्टेंट के जीवन संघर्ष इतने मार्मिक और जीवंत होते हैं कि जिसे सुन दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। ऐसे लोग आम दर्शकों को बेहद मोटिवेट करते हैं। ऐसा ही एक शख्स केबीसी 14 के एक नए एपिसोड में आने वाला है, जिसकी स्टोरी बेहद खास है, जिनकी मेहनत और गेम के प्रति पैशन को देख अमिताभ बच्चन भी बेहद प्रभावित हुए। 

विज्ञापन

हाल ही में मेकर्स की ओर से नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें, पान की दुकान चलाकर अपने और अपने परिवार का पेट पालने वाले द्वारकाजीत मंडले केबीसी की हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। पान खिलाकर लोगों के जीवन में मिठास लाने वाले मंडले अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'पिक्चर चले न चले नवाजुद्दीन चलेगा', अपनी फ्लॉप फिल्मों पर अभिनेता ने दिया रिएक्शन
 

बता दें कि द्वारकाजीत मंडले महाराष्ट्र में पान की छोटी सी दुकान चलाते हैं, वो दिन के 200 रुपये ही कमा पाते हैं। द्वारकाजीत मंडले ने बताया कि केबीसी की पहली कमाई उनके 5 दिनों की कमाई के बराबर है। इस जीत पर अमिताभ ने द्वारकाजीत से कहा- 'आपको 18 साल लगते इतना कमाने में'। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने द्वारकाजीत को केबीसी के मंच पर पान भी खिलाया। ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। लोगों को द्वारकाजीत मंडले की जर्नी इंस्पायर कर रही है। हर कोई इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: जब अपनी लेडी लव के सपोर्ट में उतरे ये सितारे, ट्रोल्स की जमकर लगाई थी क्लास
विज्ञापन

प्रोमो के अनुसार मंडले शो में काफी आगे बढ़ गए हैं और मजे से गेम का लुत्फ उठा रहे हैं। मंडले 13वें सवाल पर पहुंच गए हैं। 13वां सवाल 25 लाख रुपये के लिए है। द्वारकाजीत सवाल का जवाब दे पाएंगे या नहीं, इसका खुलासा शो ऑन एयर होने पर होगा।

यह भी पढ़ें: चार भाषाओं में रिलीज हुआ पठान का पोस्टर, दमदार लगे शाहरुख-दीपिका और जॉन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें