फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेजी फैमिली में हुआ विक्की का स्वागत, कटरीना की बहन इसाबेल ने कही दिल छू लेने वाली बात

Fri, 10 Dec 2021 03:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विक्की-कटरीना - फोटो : instagram/isakaif-katrinakaif
विज्ञापन

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी, कटरीना-विक्की 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। फैंस के लिए ये खबर बहुत खुशखबरी भरी थी, जिसके बाद फैंस इस न्यूली मैरिड कपल को सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं। अब कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने विक्की और कटरीना की शादी को लेकर बहुत ही खूबसूरत पोस्ट की है। इस पोस्ट के जरिए इसाबेल ने अपने परिवार में बहुत ही मजेदार अंदाज में विक्की कौशल का स्वागत किया है और साथ ही विक्की के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी है। इस पोस्ट में इसाबेल ने कटरीना और विक्की की शादी की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है।

विज्ञापन

 

कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना की बहन इसाबेल कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "कल मुझे एक भाई मिला। हमारी क्रेजी फैमिली में आपका स्वागत है। दुनिया में हमसे भाग्शाली कोई नहीं हो सकता, आप दोनों को दुनिया में हमेशा और हमेशा के लिए प्यार और खुशियां मिलें, शुभकमनाएं"। यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और एक के बाद एक प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं। सभी कटरीना और विक्की को इस नए सफर के लिए शुभकानाएं दे रहे हैं। यहां देखें पोस्ट।
 
 
विज्ञापन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
हनीमून को लेकर ये है कटरीना और विक्की का प्लान-
कटरीना विक्की की शादी हो चुकी है। सभी मेहमान मुंबई के लिए वापस लौटने लगे हैं तो वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कटरीना अब अपने हनीमून के लिए निकलेंगे। खबरों के अनुसार, ये न्यूली मैरिड कपल अपना हनीमून मनाने मालदीव जाएगा। इसके साथ ही उनका हनीमून फिल्म थीम बेस्ड होगा। हनीमून के दौरान कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों के सीन रिक्रिएट किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें