फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Katrina wedding: विक्की-कटरीना की शादी में खाने का मेन्यू आम लोगों के बस की बात नहीं, इटली से बुलाया गया है स्पेशल शेफ

Wed, 08 Dec 2021 12:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में सात दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बॉलीवुड के गलियारों से लेकर फैंस तक के बीच बज़ बना हुआ है। शादी में शामिल होने के लिए देश से लेकर विदेशों तक से कई मेहमान आए हैं। विक्की कटरीना की शादी के लिए मेहमानों के लिए शाही व्यवस्था की गई है तो वहीं सुरक्षा तक के लिए बहुत ही खास से इंतजाम किए गए हैं, बावजूद इसके उनकी शादी की थीम वायरल हो चुकी हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में सिक्स सेंसेस रिजॉर्ट की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। अब उनकी शादी का मेन्यू भी बाहर आ चुका है। शादी में मेहमानों के लिए एक से बढ़कर एक डिशेज परोसी जाएंगी। मेन्यू में देसी से लेकर विदेशी डिश तक शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
मेन्यू में राजस्थान की ट्रेडिशनल डिश से लेकर विदेशी व्यंजन तक हैं शामिल
कटरीना-विक्की की शादी में देसी के साथ विदेशी मेहमान भी शिरकत करेंगे, ऐसे में उनकी पसंद का खास खयाल रखा गया है। शादी में देशी से लेकर लजीज विदेशी व्यंजन तक शामिल हैं। शादी के मेन्यू में जहां चाट, कबाब जैसे व्यंजन शामिल हैं तो वहीं मेहमानों के लिए राजस्थान की खास ट्रेडिशनल डिश यानी दाल-बाटी चूरमा भी परोसा जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
ये है कटरीना-विक्की की शादी का खास मेन्यू-
शादी के मेन्यू में मेहमानों के लिए दही भल्ला, कचौरी, फ्यूजन चाट, पानी पूरी के साथ पान का इंतजाम भी किया गया है। तो वहीं इसमें नॉर्थ इंडियन फूड में कबाब, मछली और वहां की स्पेशल थाल शामिल है। मेन्यू मे राजस्थान की स्पेशल डिश दाल-बाटी चूरमा के साथ कई अन्य लजीज राजस्थानी व्यंजन भी हैं। इसी के साथ मेन्यू में देश की सभी फेमस मिठाइयों को भी जगह दी गई है।

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
केक बनाने के लिए इटली से बुलाया गया स्पेशल शेफ-
विक्की कटरीना की शादी में साज-सजावट से लेकर सब कुछ शाही अंदाज में किया जा रहा है। शादी में बनने वाली डिशेज से लेकर केक तक के लिए खास प्रिपरेशन की गई है। शादी का केक बेहद ही खास होगा। सूत्रों के मुताबिक कटरीना-विक्की की शादी में केक बनाने के लिए खासतौर पर इटली से शेफ बुलाया गया है। पांच मंजिला केक बनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना और विक्की की शादी - फोटो : Instagram
इतना है रिजॉर्ट का एक दिन का किराया
कटरीना और विक्की की शादी में जहां सात दिसंबर को संगीत फंक्शन था तो वहीं आठ दिसंबर  यानी आज मेहंदी है और नौ दिसंबर को ये दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों की शादी माधोपुर के चौथ बरवाड़ा को सिक्स सेंसेस रिजॉर्ट में होगी। बताया जा रहा है कि इस रिजॉर्ट का एक दिन का खर्चा लगभग छह से सात लाख प्रति दिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें