फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी जाने से पहले मुंबई में कैटरीना...लेकिन क्यों?

Sat, 29 Jul 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
कैटरीना कैफ
विज्ञापन
'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त चल रही कैटरीना कैफ ने मोरक्को में काम खत्म कर लिया है। अब वो अबू धाबी में बाकी की शूटिंग के लिए जल्द रवाना होंगी। टाइगर जिंदा है का अबू धाबी शेड्यूल 45 दिन का होगा।  
विज्ञापन

 
कैटरीना इस फिल्म के साथ बेहद बिजी चल रही हैं। लेकिन अबू धाबी रवाना होने से पहले कैट 2 दिन के लिए मुंबई में रहेंगी। आप को बता दें कि कैट मुंबई आराम के लिए नहीं बल्कि काम के लिए आ रही हैं। आनंद एल राय की फिल्म के लिए वर्कशॉप में भाग लेने के लिए कैट आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा हैं। इन तीनों की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले तीनों जब तक है जान में एक साथ थे। 

कैट इस समय आनंद की फिल्म के अलावा 'टाइगर जिंदा' है और आमिर के साथ 'ठग ऑफ हिंदुस्तान' कर रही हैं। इंडस्ट्री के तीनों Khans के साथ कैट इस समय काम कर रही हैं। इससे तो यही पता चलता है कि कैटरीना की पांचों उंगलियां इस समय घी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें