बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर अपन तस्वीरों को लेकर छाई हुई हैं और अब उनके कुछ खास खुलासे भी मीडिया में तहलका मचा रहे हैं। बातचीत के दौरान सबसे ज्यादा शर्माने वाली एक्ट्रेस इन दिनों मीडिया के सामने खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि इंडिया टुडे के प्रोग्राम माइंड रॉक्स गुवाहाटी 2017 में पहुंचीं कैटरीना ने बहुत से मुद्दों पर खुलकर बात की। प्रोग्राम के दौरान कैटरीना ने बताया कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'अग्निपथ' के आइटम सॉन्ग 'चिकनी चमेली' को जब शूट किया जा रहा था तब उन्हें संजय दत्त के सामने डांस करना था लेकिन इस दौरान संजय उनकी तरफ सही से देख ही नहीं पा रहे थे। संजय को कैटरीना के आंख से आंख मिलाने में शर्म आ रही थी।
ये भी पढ़ें: वो 10 वजहें जो आपको मजबूर कर देंगी 'बाहुबली 2' देखने के लिए