फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना ने किया खुलासा, कहा - 'चिकनी चमेली' से आंखें नहीं मिला पा रहे थे संजय दत्त

Sun, 30 Apr 2017 03:33 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
कैटरीना कैफ और सजंय दत्त
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर अपन तस्वीरों को लेकर छाई हुई हैं और अब उनके कुछ खास खुलासे भी मीडिया में तहलका मचा रहे हैं। बातचीत के दौरान सबसे ज्यादा शर्माने वाली एक्ट्रेस इन दिनों मीडिया के सामने खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इंडिया टुडे के प्रोग्राम माइंड रॉक्स गुवाहाटी 2017 में पहुंचीं कैटरीना ने बहुत से मुद्दों पर खुलकर बात की। प्रोग्राम के दौरान कैटरीना ने बताया कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'अग्निपथ' के आइटम सॉन्ग 'चिकनी चमेली' को जब शूट किया जा रहा था तब उन्हें संजय दत्त के सामने डांस करना था लेकिन इस दौरान संजय उनकी तरफ सही से देख ही नहीं पा रहे थे। संजय को कैटरीना के आंख से आंख मिलाने में शर्म आ रही थी।

ये भी पढ़ें: वो 10 वजहें जो आपको मजबूर कर देंगी 'बाहुबली 2' देखने के लिए
विज्ञापन

'टाइगर जिंदा है' एक स्पेशल फिल्म

उन्होंने बताया कि संजय दत्त उन्हें तब से जानते हैं जब वो 18 साल की थीं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि संजय दत्त के नेचर को जानते हुए वो समझ गईं थीं कि आखिर क्यों वो सीधी तरह से उनकी तरफ नहीं देख पा रहे हैं। शायद उन्हें थोड़ी हिचकिचाहट महसूस हो रही हो। वहीं कैटरीना ने ये भी बताया कि सुपरस्टार बनने के लिए कैसे आपको धैर्य की जरूरत होती है।  'चिकनी चमेली' को शूट करते हुए 6वें दिन उनके पैरों से खून निकलने लगा था क्योंकि उन्हें नंगे पांव पत्थरों पर डांस करना था।
 
ये भी पढ़ें: आमिर, सलमान और शाहरुख को 'बाहुबली 2' से लेने चाहिए ये 5 सबक

वहीं सलमान खान के बारे में पूछे जाने पर कैटरीना ने उनकी तारीफ करते हुए कह कि सलमान एक सुपर स्ट्रॉन्ग इंसान हैं। वो हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। यह सोच पाना मुश्किल है कि वो क्या सोचते हैं। उनकी ताकत और उनकी शांति उनको एक अच्छा इंसान बनाती है। वहीं कैटरीना ने 'टाइगर जिंदा है' को अपने लिए एक स्पेशल मूवी कहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें