फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के लिए फिर जागा कैटरीना का 'प्रेम'

Sat, 14 Mar 2015 12:01 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही अब बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और सलमान खान साथ नहीं दिखते हों, लेकिन आज भी सलमान उनके जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। एक कार्यक्रम के दौरान कटरीना ने कहा कि सलमान हमेशा उनके जीवन का अहम हिस्सा रहेंगे। उन्होंने बॉलीवुड और निजी जीवन में सफलताओं का श्रेय सलमान को दिया।
विज्ञापन


एक समय सलमान से बेहद करीब मानी जाती रहीं कटरीना ने कहा कि सलमान, उनके माता-पिता और बहनें मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैं जिन लोगों से भी अब तक मिली हूं, उनमें सबसे अधिक सम्मान मैं सलमान और उनके परिवार का ही करती हूं। सलमान के बारे में कटरीना ने कहा, ‘वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं।

वह बहुत अलग हैं। आप जीवन में सलमान जैसे कम ही लोगों से मिल पाते हैं। उनके बिना मेरी यात्रा संभव न हुई होती।’ मालूम हो कि आज कटरीना  का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन एक समय था, जब सलमान और कटरीना की जोड़ी की बातें हर जगह होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर की पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ तनाव की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें