फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कटरीना कैफ के भाई ने शेयर की बहन की मेहंदी की खूबसूरत तस्वीर, शरवरी वाघ भी आईं नजर

Sun, 12 Dec 2021 08:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल ने इंस्टाग्राम पर बहन की मेहंदी समारोह की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, मेरे पास वास्तव में दुनिया का सबसे खूबसूरत परिवार है। यहां तक कि बाहर से भी ज्यादा अंदर। पिछले जन्म में मैंने जो कुछ भी किया है, वह निश्चित रूप से मुझे इस जन्म में प्राप्त है। उन्होंने आगे इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि शरवरी वाघ भी अच्छी हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ विक्की कौशल मेहंदी समारोह तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
इस खूबसूरत तस्वीर में सेबेस्टियन के साथ शरवरी बाघ भी नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी बहनों के साथ-साथ शरवरी वाघ के साथ खिलखिलाते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर में मेहंदी से सजे हाथों को भी फ्लॉन्ट किया। गौरतलब है कि शरवरी वाघ के विक्की के छोटे भाई सनी कौशल को डेट करने की अफवाह भी है।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ ने भी मेहंदी फंक्शन की कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "और यह सर्द रात थी।" उन्होंने डांसिंग गर्ल इमोजी भी जोड़े। उनकी इस पोस्ट पर विक्की कौशल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "हाहाहा सच!"

 

4 of 5
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif
उनके छोटे भाई सनी कौशल ने भी टिप्पणी करते हुए लिखा है "हाहाहा .. यह था, है ना।" वहीं, शरवरी वाघ ने भी लिखा, "हाहाहा मुझे कैप्शन पसंद है।" गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी के बंधन में बंधे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ ब्राइडल लहंगा - फोटो : instagram/katrinakaif
विक्की और कटरीना ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी। लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को छिपा कर रखा था। इस साल की शुरुआत में उनकी सगाई की अफवाहें भी आईं थी, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया था। विक्की और कटरीना की रॉयल वेडिंग में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें