2021 में कैटरीना और विक्की ने शादी की थी
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी, जहां विक्की होस्टिंग कर रहे थे। मजाक-मजाक में विक्की ने कैटरीना से कहा था कि उन्हें उनके जैसे ‘अच्छे लड़के’ से शादी कर लेनी चाहिए। यही मजाक धीरे-धीरे असली प्यार में बदल गया।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
2021 में की थी दोनों ने शादी
कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2021 में राजस्थान में बेहद निजी लेकिन शानदार शादी की थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। इसके बाद नवंबर 2025 में इस कपल ने अपने पहले बच्चे, बेटे विहान कौशल का स्वागत किया।