'दादी की शादी' का शुरुआती दिनों का कलेक्शन
'दादी की शादी' फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले दिन इसने केवल 60 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन तीसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला है।
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'दादी की शादी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 1.70 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये का हो गया है। वीकएंड होने के चलते भी फिल्म को फायदा मिला है। रिलीज के बाद से ये फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा है।
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'दादी की शादी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'दादी की शादी' भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में रिलीज हुई है। एक तरफ जहां इसका भारत में टोटल नेट कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये का हो गया है, वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.14 करोड़ की कमाई कर ली है।
कपिल शर्मा की पिछली फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन
कपिल शर्मा की पिछली पॉपुलर फिल्में जैसे 'किस किसको प्यार करूं' और 'किस किसको प्यार करूं 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 'किस किसको प्यार करूं' ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 10.20 करोड़ का कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें- Cannes 2026: कब-कहां और कैसे देख सकेंगे कान फिल्म फेस्टिवल? आलिया-ऐश्वर्या समेत ये भारतीय सेलेब्स होंगे शामिल
वहीं 'किस किसको प्यार करूं 2' ने पहले दिन 1.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'फिरंगी' ने पहले दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म 'दादी की शादी' का रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
‘दादी की शादी’ फिल्म के बारे में
‘दादी की शादी’ फिल्म को आशिष आर मोहन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में नीतू कपूर, कपिल शर्मा, शरत कुमार और सादिया खतीब भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं।