बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर से IPL के स्टेज पर अपने फैंस का दिल जीतने को तैयार हैं। वह IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। बताया जा रहा है कि कटरीना कैफ ने IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए अच्छी खासी फीस भी ली है। पता हो कि IPL का फाइल 27 मई को होना है।
मीडिया चल रही खबरों की मानें तो कटरीना कैफ IPL की क्लोजिंग सेरेमनी में 10 मिनट की परफॉर्मेंस देंगी। इसके लिए वह आजकल रिहर्सल भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कटरीना 'टाइगर जिंदा है' के 'स्वैग से करेंगे स्वागत' गाने पर भी परफॉर्मेंस देंगी।
आपको बता दें कि कटरीना कैफ पहली बार IPL में परफॉर्म नहीं कर रही हैं। वह इससे पहले साल 2016 में IPL की ऑपनिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म कर चुकीं हैं। वहीं बात करें कटरीना की अपकमिंग फिल्म की तो वह इस दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।