फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुजीत सरकार बोले- मनोरंजन के नाम पर कुछ भी बनाया-बेचा नहीं जा सकता

Tue, 22 May 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जो फिल्म मेकर कहते हैं कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन है और मनोरंजन के नाम पर कुछ भी बनाया-बेचा जा सकता है, उन्हें निर्माता-निर्देशक शुजीत सरकार ने करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन


सरकार ने कहा है कि अगर आप फिल्म मेकर बनते हैं तो अपने आप समाज के प्रति आपका दायित्व बन जाता है। फिल्मकार अपने सामाजिक दायित्व से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म आपको डायरेक्टर की अंतरआत्मा के बारे में बताती है।

सरकार रविवार को मुंबई में 16वें इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएश के मास्टर क्लास सत्र में बोल रहे थे। इस मास्टरक्लास में शुजीत को सुनने के लिए सैकड़ों युवा फिल्म मेकर और फिल्म प्रेमी आए थे।
विज्ञापन


यहां, विक्की डोनर, मद्रास कैफे और पीकू जैसी चर्चित फिल्में बनाने वाले शुजीत ने अपनी फिल्मों की रचनाप्रक्त्रिस्या के साथ आम फिल्मकार की सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी बात की। इसी महीने शुजित की अगली फिल्म परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन रिलीज होने वाली है।

बीस साल पहले भारत द्वारा किए गए परमाणु परीक्षणों पर आधारित जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म के बारे में शुजित ने कहा कि फिल्म न केवल सत्य घटनाओं तथा तथ्यों पर आधारित है बल्कि जॉन का किरदार भी एक असली व्यक्ति की कहानी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें