कटरीना ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात
दरअसल हाल ही में कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रेस्तरां के सह-मालिक मनीष एम गोयल और विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "घर से दूर घर जैसा, मुझे इस रेस्तरां की वाइब्स से प्यार हो गया है। प्रियंका चोपड़ा, आप जो कुछ भी करती हैं, वह बस कमाल होता है।" बता दें कि इस तस्वीर में कटरीना फ्लोरल बेज ड्रेस और विक्की ब्लैक कैजुअल में नजर आ रहे हैं।
प्रियंका का आया रिएक्शन
प्रियंका ने कटरीना की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "लव यू हनी! आप लोगों को रेस्तारं में देखकर बहुत खुशी हुई। सोना में आपका स्वागत है ... #homeawayfromhome।"
पहली बार साथ नजर आएंगी प्रियंका और कटरीना
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका और कटरीना पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह एक ऑल फीमेल रोड ट्रिप फिल्म है, जिसके इस साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।