बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।पता हो कि इसाबेल ने मार्च में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'टाइम टू डांस' साइन की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान के खास हीरो सूरज पंचोली नजर आएंगे। डांस पर आधारित फिल्म 'टाइम टू डांस' का निर्देशन स्टैनले डी कोस्टा कर रहे हैं। वहीं, 'रेस 3' के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा फिल्म के प्रोड्यूजर हैं।
इस बीच 'टाइम टू डांस' से जुड़ी बेहद खास खबर सामने आई है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में 8 गाने होंगे। इस बात का खुलासा फिल्म के हीरो सूरज पंचोली ने किया है। पता हो कि इन दिनों फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। इस बीच सूरज ने बताया कि यह फिल्म केवल डांस आधारिक नहीं बल्की एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म भी होगी। यही वजह है कि फिल्म में इतने सारे गाने डाले गए हैं।