पता हो कि 'फन्ने खां' में अनिल कपूर अपनी बेटी लता शर्मा को लता मंगेश्कर की तरह बेहतरीन सिंगर बनाना चहाते हैं। वहीं सिंगर लता मंगेश्कर ने भी ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’गाने को ट्विट करते हुए अनिल कपूर को इस फिल्म के लिए ढेर सारी बधाई भी दी है। आपको बता दें कि फिल्म 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा है। ट्रेलर देख कर भी यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह अनिल कपूर की फिल्म है और वही इस फिल्म के प्रोटैग्निस्ट हैं, न कि ऐश्वर्या राय।
फिल्म में अनिल कपूर ने ऐसे पिता का रोल किया है जो पैसों की तंगी की वजह से गायक बनने का अपना सपना पूरा ना कर सका। वह अपनी बेटी को सुपरस्टार बनाना चाहता है जिसके लिए वह ऐश्वर्या को अगवा करता है। बता दें कि यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है।
वहीं फिल्म में राजकुमार राव अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। 'फन्ने खां' का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। वहीं, राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिल्म प्रोड्यूस की है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इरफान खान की फिल्म 'कारवां' और ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' से होगा।