फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photo: कटरीना कैफ के बचपन की फोटो पर फिदा हुए विक्की कौशल, सोशल मीडिया पर ऐसे जाहिर किया प्यार

Fri, 29 Apr 2022 05:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिस पर अभिनेत्री के पति विक्की कौशल ने प्यार जताया है।  
विज्ञापन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिस पर विक्की कौशल ने प्यार लुटाया है। 
विज्ञापन


कटरीना ने शेयर की तस्वीर
दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं। इस फोटो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ एक बड़े से गार्डन में खड़ी हैं और जानवरों को हरी पत्तियां खिला रही हैं। लुक की बात करें तो यह कहा जा सकता है कि कटरीना कैफ बचपन से ही काफी फैशनेबल हैं। अभिनेत्री ने ओवरसाइज डेनिम शर्ट पहनी है और उन्होंने अपने बालों को एक साइड किया हुआ है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।


 
तस्वीर के साथ लिखा प्यारा कैप्शन
इस तस्वीर के साथ कटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा है, 'ओवरसाइज पहले भी खूब चलता था।' कटरीना की इस तस्वीर को चंद घंटों में 6 लाख 42 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा, फैंस से लेकर सेलेब्स तक कटरीना की इस तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विक्की कौशल ने लुटाया तस्वीर पर प्यार
कटरीना की इस तस्वीर पर उनके पति विक्की कौशल ने एक प्यार कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में एक हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया है। इसके अलावा, करिश्मा कपूर और श्वेता बच्चन ने भी इस तस्वीर पर कमेंट कर कटरीना की तारीफ की है।

विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' भी है। फिल्म में वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। कटरीना सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'फोन भूत' में भी नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें