फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Vicky: विक्की कौशल ने पूरी की फैंस की डिमांड, मालदीव से शेयर की कटरीना के साथ रोमांटिक तस्वीर

Mon, 18 Jul 2022 11:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों मालदीव में अपने करीबी लोगों के साथ हैं। वहां से विक्की ने अभिनेत्री के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन
कटरीना विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों मालदीव में हैं, जहां पर कटरीना ने 16 जुलाई को अपने पति विक्की और कुछ करीबी लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। सोशल मीडिया पर कटरीना के वेकेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें वह अपनी गर्ल गैंग और देवर सनी कौशल के साथ दिखाई दीं। ऐसे में कटरीना से उनकी और विक्की कौशल की तस्वीरों की डिमांड की गई, जिसे अब विक्की ने पूरा कर दिया है।

विज्ञापन


विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कटरीना कैफ के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऑल व्हाइट आउटफिट में कटरीना और विक्की बैठे हुए हैं और अभिनेत्री अपने पति की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। वहीं, विक्की ने आंखों पर सनग्लासेस लगा रखे हैं। यह तस्वीर बेशक सिंपल है लेकिन इसमें भी दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है।



इस तस्वीर पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर कटरीना और विक्की पर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कपल से और तस्वीरों की डिमांड की है। फराह खान ने इस तस्वीर के कैप्शन में 'दुआ' लिखा है। नेहा धूपिया ने इस तस्वीर पर हार्ट का इमोजी भेजा है। इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा, 'और फोटो प्लीज।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुंदर कपल।' इसी तरह फैंस लगातार दोनों की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले विक्की कौशल के भाई यानी कटरीना के देवर सनी कौशल ने अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ सनी ने लिखा था, 'हैप्पी कटरीना वीक।' इस तस्वीर पर काफी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'देवर भाभी की बेस्ट जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही फनी पिक्चर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें