फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मानसून को एंजॉय करतीं अक्षरा सिंह ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, बोलीं- खूबसूरत मौसम

Sun, 17 Jul 2022 05:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अक्षरा मानसून का आनंद लेती दिख रही हैं। तस्वीरों में अक्षरा काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो अपने धाकड़ अंदाज के लिए जानी जाती हैं और फैंस भी अक्षरा को इसी रूप में पसंद करते हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मानसून का आनंद लेती दिख रही हैं।

विज्ञापन


अक्षरा सिंह ने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह घर की बालकनी में खड़ी हैं और धूप को अपने चेहरे पर महसूस कर रही हैं। पहली तस्वीर में अक्षरा बालकनी से सामने की ओर हरियाली की तरफ देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह ऊपर की ओर ऊंचा होकर धूप को अपने चेहरे पर महसूस कर रही हैं और तीसरी तस्वीर में अभिनेत्री के चेहरे पर एक प्यारी स्माइल है। इन तस्वीरों में अक्षरा डेनिम और ब्लैक टीशर्ट में सुंदर लग रही हैं।



इन तस्वीरों के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'खूबसूरत मौसम मेरे लिए मानो एक ट्रीट की तरह है।' अक्षरा की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अक्षरा के इस पोस्ट पर फायर का इमोजी भेजा है और कुछ ने हार्ट इमोजी भेजकर अक्षरा सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह अपनी एक एल्बम की शूटिंग के लिए गोरखपुर पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री ने गोरखपुर की तारीफ करते हुए चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। अक्षरा सिंह ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह गोरखपुर से चुनाव जरूर लड़ेंगी। एलबम की शूटिंग के लिए गोरखपुर पहुंचीं अक्षरा, शनिवार को वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों से बात कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें