फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने शेयर कीं बोल्ड तस्वीरें, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Mon, 24 Jan 2022 03:03 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। कटरीना कैफ ने यह तस्वीरें मालदीव से शेयर की हैं। जहां समुद्र तट पर वह मस्ती करते हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों में वह मुस्कुराते हुए दिख रही हैं।

विज्ञापन


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा है, माई हैप्पी प्लेस। इससे पहले पिछले हफ्ते कटरीना कैफ ने अपनी कई और तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह रेड ड्रेस में नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, इंदौर में घर के अंदर ..संडेसेल्फी।

विज्ञापन


 
इन तस्वीरों को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कटरीना के फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें रानी बताया है। कई यूजर्स दिल वाली इमोजी बनाकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल 9 दिसंबर को शादी की थी। इस रॉयल वेडिंग में उनके कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जीवनी पर आधारित मेघना गुलजार की बायोपिक 'सैम बहादुर' में काम कर रहे हैं। वहीं कटरीना कैफ 'टाइगर 3' में काम कर रही हैं। यह उनकी आने वाली फिल्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें