फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बाद अब किससे दूर हुई कैटरीना ?

Sat, 17 Aug 2013 01:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान के बाद अब किसी और को भी कैटरीना कैफ ने नाराज कर दिया है। जिसके चलते एक और खास से कैट की दूरी बढ़ गई है। वैसे यह दूरी कैट के लिए काफी नुकसानदेय साबित हो सकती है।
विज्ञापन


कैटरीना कैफ यशराज बैनर बैनर की फिल्मों में सबसे ज्यादा दिखने वाली अभिनेत्री बन चुकी हैं। वह यश कैंप की फेवरेट हीरोइन थीं लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिससे यश कैंप ने कैटरीना से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
 
जी हां, खबर है कि यशराज के प्रमुख आदित्य चोपड़ा अब कैट को अपनी फिल्मों में लेने के पक्ष में नहीं हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि कैट ने उनकी फिल्म 'गुंडे' को न कह दिया था। जबकि उन्हें यह पूरी उम्मीद थी कि कैट यह फिल्म जरूर करेगी।
विज्ञापन


पहले तो नहीं लेकिन अब यह खबर सामने आयी है कि कैट ने आदित्य के सामने यह शर्त रखा था कि वह तभी 'गुंडे' में काम करेंगी। जब उन्हें बड़े स्टार्स मिलेंगे। वे अर्जुन और रणवीर सिंह के साथ काम करना ही नहीं चाहती थीं। सो, उन्होंने फिल्म छोड़ी।

कैट ने 'गुंडे' की पूरी स्क्रिप्ट सुनने के बाद और कई दिनों तक निर्देशक अली को यह दिलासा दी थी कि वह फिल्म में काम करेंगी। लेकिन उन्होंने अंत में जाकर अपना इरादा बदल दिया।
विज्ञापन


फिलहाल कैट यशराज की फिल्म धूम 3 में काम कर रही हैं। अब इन अफवाहों में कहां तक सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें