फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना का होगा ये लुक, कैमियो की बात गलत

Sun, 25 Jun 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
bollywood
विज्ञापन
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में कैटरीना कैफ के रोल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फिल्म की टीम ने कहा है कि कैटरीना का फिल्म में कैमियो नहीं बल्कि बड़ा रोल होगा।
विज्ञापन


इस फिल्म में कैटरीना के अलावा आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्‍चन भी नजर आएंगे। फिल्‍म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख लीड रोल में दिखेंगी।

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म में कैटरीना कैमियो करती नजर आएंगी। लेकिन फिल्म की टीम ने इस खबर को गलत बताया है। फिलहाल आमिर खान और फातिमा सना शेख माल्टा में शूटिंग में व्यस्त हैं।

हाल ही में कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें माल्टा की हैं। कैटरीना की इन तस्वीरों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद फिल्म में उनका लुक कुछ इसी तरह का होगा।
विज्ञापन
  Me and the deep blue sea ... #malta #thugsofhindostan #shootlife A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Jun 24, 2017 at 10:51am PDT

फिल्म के राइटर और डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, "फिल्म एक बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है। इसमें 18वीं सदी में इस्तेमाल होने वाले जहाज की तरह ही जहाज यूज किए जाएंगे। इसे बनाने के लिए हमारी टीम कड़ी मेहनत कर रही है।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें