बर्थ डे गर्ल कैटरीना कैफ ने इस साल का अपना बर्थ डे न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया। कैटरीना का ये बर्ड उनके साथ-साथ उनके फैंस को भी याद रहने वाला है। जब बर्थ डे के लिए पूरा IIFA 2017 का मंच ही सज गया हो, तो ऐसा बर्थडे भला किसे नहीं याद रहेगा !
करण जौहर
- फोटो : पंकज शुक्ल, अमर उजाला
कैट का इस बार का बर्थडे बेहद खास रहा, इस खास दिन के लिए पूरा स्टेडियम ही बर्थडे सॉन्ग से गूंज उठा। इस मौके पर कैटरीना ने 'काला चश्मा' गाने पर जमकर ठुमके लगाए।
कैटरीना, सलमान
- फोटो : पंकज शुक्ल, अमर उजाला
ऐसा पहली बार नहीं है जब कैटरीना को इस तरह से बर्थडे विश किया गया है। इससे पहले सलमान ने IIFA के मंच पर उन्हें बर्थडे विश किया था। कैट का इस बार का बर्थडे बेहद खास रहा, क्योंकि एक दिन पहले भी सलमान ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाया था।