आइफा अवार्ड से पहले हुए एआर रहमान के लंदन में हुए एक कॉन्सर्ट को लेकर कई दिनों से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल रहमान ने इस कॉन्सर्ट में हिंदी से ज्यादा तमिल गाने गाए थे जिसके बाद कई लोग ये शो बीच में ही छोड़कर चले गए थे। इस पूरे विवाद को प्रियंका चोपड़ा ने रूड बताया है।
हिंदी दर्शकों को ये रास नहीं आया कि रहमान ने तमिल गाने ज्यादा गाए। सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा साफ दिखा। मीडिया ने इस मुद्दे पर प्रियंका से बातचीत की इस पर उन्होंने कहा, 'रहमान के कॉन्सर्ट को बीच में छोड़कर चले जाना रूड है।'
आगे बात करते हुए प्रियंका ने कहा है, "मैं इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करूंगी क्योंकि आप इसके बारे में बहुत कुछ बना देंगे।" फिल्मों की बात करें तो फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली हॉलीवुड 'ए लिटिल ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। ये उनकी दूसरी हॉलीवुड है।