फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaushal wedding: कंडोम कंपनी ने विक्की-कटरीना की शादी को लेकर लिख दी ऐसी बात, यूजर्स बोले, 'इलाज से बेहतर है बचाव'

Thu, 09 Dec 2021 04:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर फैंस के बीच बज़ बना हुआ है और आज फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह कपल राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेस में सात फेरे लेगा। जहां एक के बाद एक लगातार अपडेट जानने के लिए फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है तो वहीं इस समय सोशल मीडिया की दुनिया में इनकी शादी को लेकर एक ऐसी पोस्ट वायरल हो रही है जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये मजेदार पोस्ट की है ड्यूरेक्स कंपनी ने, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
ड्यूरेक्स कंपनी ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
ड्यूरेक्स इंडिया कंपनी ने विक्की और कटरीना की शादी को लेकर अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट किया है, इस पोस्ट में कंपनी की तरफ से लिखा गया है, 'प्रिय विक्की और कटरीना अगर हमें नहीं बुलाया तो जरूर ये मजाक होगा'। दरअसल ड्यूरेक्स इंडिया एक कंडोम निर्माता कंपनी है इसलिए यूजर्स इस पोस्ट के कई मतलब निकाल रहे हैं और जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'इलाज से बेहतर है बचाव'। अन्य यूजर भी इसी तरह से चुटकी लेने के अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां देखें पोस्ट। 
 
विज्ञापन

कटरीना और विक्की की शादी में देश से लेकर विदेश तक से मेहमानों ने शिरकत की है। बॉलीवुड की कई हस्तियां भी इस शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंची हुई हैं। ऐसे में उनकी शादी में इनविटेशन को लेकर ये मजेदार पोस्ट खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें