फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrs chaterjee vs Norway: विक्की-कटरीना ने किया मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे का रिव्यू, रानी मुखर्जी के हुए मुरीद

Thu, 16 Mar 2023 11:55 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की और कटरीना ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के तारीफों के पुल बांध दिए
विज्ञापन
विक्की-कटरीना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के बाद से ही फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फैंस इनकी तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।  कई फैंस ने इस कपल से इंस्पायर होकर अपनी प्रेम कहानी को नया मोड़ देते हैं। हाल ही में, विक्की और कटरीना ने रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ देखी, जिसके बाद फिल्म को लेकर उन्होंने फैंस संग अपना रिएक्शन साझा किया।

विज्ञापन

‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ - फोटो : social media

विक्की कौशल हुए रानी की फिल्म के मुरीद

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की और कटरीना ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म को पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘आपका दिल उन परिवारों के लिए बाहर निकल जाता है, जो वास्तव में इस कठिन परीक्षा से गुजरे हैं। इस फिल्म में इन चीजों को शानदार ढंग से बताया और प्रदर्शन किया गया है।’

Bharti Singh: करीना के टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट‘ में पहुंची भारती ने साझा किया अनुभव, कहा- वह इतनी सरलता...

'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' - फोटो : social media

कटरीना ने पढ़ें रानी की तारीफ में कसीदे

विक्की ने यह भी कहा, ‘अपनी आत्मा को बाहर निकालने के लिए रानी मुखर्जी को सलाम। यह फिल्म सच में जबरदस्त होने वाली है। सारे ऑडियंस को यह काफी पसंद आएगी।’ इसके अलावा कटरीना कैफ ने रानी की फिल्म को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘कितनी मनोरंजक कहानी है फिल्म की, जिसे लोग सोच भी नहीं सकते वह इस फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म हमारी फीलिंग्स का एक रोलर कोस्टर है, जो केवल आपको लुभाती है। रानी आपकी प्रतिभा को बताने के लिए मेरे पास अब कोई शब्द नहीं है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।’

Kareena Kapoor : करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त, पति-बच्चों को छोड़ मस्ती करती आईं नजर

 
विज्ञापन

रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म रिलीज के लिए तैयार है

आपको बता दें कि फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे'  17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें अभिनेत्री रानी ने मां का किरदार निभाया है, जो अपने दो बच्चों के लिए एक देश की सरकार और वहां की कानून व्यवस्था से लड़ जाती है। फिल्म में रानी अपने पति और दो बच्चों के साथ नॉर्वे में रहती हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था अब देखते है फैंस फिल्म को अपना कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें