गोविंदा और कोमल का कथित रिश्ता
बता दें कि बीते दिनों अभिनेता गोविंदा और कोमल के बीच कथित प्रेम प्रसंग की अफवाहें काफी सुर्खियां बटोरी। कोमल रानी और गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक गोविंदा ही हैं।
इस बीच सबसे पहले इस साल की शुरुआत में तब उठीं जब दोनों को मुंबई हवाई अड्डे और लालबागचा राजा के दरबार पर एक साथ देखा गया। तब से, उनकी सार्वजनिक उपस्थिति ने अफेयर की अटकलों को और हवा दी है। इस मामले में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी इस पर कुछ समय पहले तीखी टिप्पणी की थी।
गोविंदा और सुनीता अहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनीता ने कोमल रानी पर लगाए थे आरोप
- गोविंदा और उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच, सुनीता आहूजा ने अपने रिश्ते पर बात की थी।
- उन्होंने महिलाओं, जेन-जी दर्शकों और मीडिया से उनका साथ देने की अपील की।
- सुनीता ने कहा- मैं चाहती हूं कि आप सभी मेरा समर्थन करें। मेरे साथ जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है। मैं चाहती हूं कि आप सभी महिलाएं मेरे लिए आवाज उठाएं और मेरा साथ दें।'
कोमल रानी ने भी किया पलटवार
सुनीत के इस बयान के सामने आने के बाद कोमल रानी ने भी उन पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। एक स्टोरी शेयर करते हुए रानी ने लिखा था,
''जो औरत वर्षों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया' वे कौए के पीछे भागने लगेंगे''
पूरी खबर यहां पढ़ें: गोविंदा: यह दर्द है या साजिश? बिना नाम लिए कोमल रानी ने सुनीता पर लगाए आरोप; कहा- अपने पति को जान से मारने