अभिनेत्री रानी स्वर्णकार ने एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट में सुनीता आहूजा पर आरोप लगाए हैं। इस मामले पर अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने सुनीता का बचाव किया है। यह बयान गोविंदा और उनकी 'रूपा' की को-स्टार रानी को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है।
कश्मीरा ने किया सुनीता का बचाव
इंस्टाग्राम पर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए कश्मीरा ने कहा कि अपने परिवार की रक्षा करने वाली महिलाओं को अक्सर बुरे नामों से बुलाया जाता है। मगर यह पहली बार है जब उन पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने लिखा, 'हमें अक्सर बदतमीज, घमंडी, हावी होने वाली, फोकस्ड और मतलबी कहा जाता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि हम अपने परिवार का ध्यान रखती हैं। मगर यह पहली बार है जब हमें 'कातिल' कहा जा रहा है। तो अगर हर मां, पत्नी, बहन, मौसी/बुआ को उस एक आदमी की रक्षा करने के लिए कातिल कहा जाता है, जिसे वे प्यार करती हैं- चाहे वह पिता हो, पति हो, भाई हो, तो ठीक है।' उन्होंने सीधे सुनीता को टैग करते हुए अपना समर्थन जताया।
कश्मीरा शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम@kashmera1
कश्मीरा ने उठाया सवाल
अपनी पोस्ट में कश्मीरा ने यह भी सवाल उठाया कि कोई साथी कलाकार किसी अभिनेता के घर की निजी बातें कैसे जान सकता है। उन्होंने लिखा, 'मेरे करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 साल और कुल 50 फिल्मों में, मेरे किसी भी को-स्टार को मेरी निजी जिंदगी या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मैंने सब कुछ सिर्फ उस व्यक्ति को बताया, जिससे मैंने शादी की- कृष्णा अभिषेक। मैंने काम की जगह पर कभी ऐसे रिश्ते के बारे में नहीं सुना, जहां कोई सहकर्मी इतनी निजी बातें जानता हो।'
गोविंदा-सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम
रानी स्वर्णकार ने क्या लिखा?
कश्मीरा का यह जवाब रानी स्वर्णकार के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक महिला अपने ही पति को मानसिक रूप से परेशान करने और उसे मौत के कगार पर पहुंचाने की कोशिश कर रही थी। बिना सुनीता का नाम लिए रानी ने लिखा, 'जो महिला वर्षों से अपने ही पति को मारने की कोशिश कर रही हो, उसकी बददुआओं का किसी पर कोई असर नहीं होता, जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता।'
कोमल रानी-गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा को लेकर लग रहीं अटकलें
- रानी का यह बयान दक्षिणेश्वर काली मंदिर से एक वीडियो वायरल होने के बाद आया, जिसमें सुनीता ने अपनी शादी में आ रही दिक्कतों के बारे में बात की थी।
- इस साल की शुरुआत में मुंबई एयरपोर्ट और हाल ही में लालबागचा राजा में गोविंदा और रानी को एक साथ देखे जाने के बाद उनके बारे में अटकलें शुरू हो गईं।
- गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा।