कशिश इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल का 11वां संस्करण मुंबई में मई में होने वाला था जो अब आगे बढ़ गया है। यह फिल्म फेस्टिवल अब सितंबर में होगा। फिल्म फेस्टिवल को आगे बढ़ाने का फैसला कोरोना वायरस की वजह से लिया गया है।
यह फेस्टिवल 20 से 24 मई तक चलने वाला था। इन तीन दिनों के लिए अलग—अलग वेन्यू का चयन किया गया था। जिसमें लिबर्टी सिनेमा, मेट्रो आईनॉक्स और आलियांस फ्रांसिस डी बॉम्बे शामिल है।
कशिश फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर श्रीधर रंगायन का मानना है कि लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए ये एहतियात बरतने जरूरी हैं। सितंबर में किस तारीख को इसका आयोजन होगा इसका फैसला अभी लिया जाना बाकी है। उनका कहना है कि हम कोशिश करेंगे कि डेट की घोषणा जल्द हो जाए।