फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय गुप्ता ने की 'शूटआउट 3 - द गैंग वॉर्स ऑफ बॉम्बे' की घोषणा, स्क्रिप्ट पर भी शुरू किया काम

Thu, 19 Mar 2020 09:56 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
shootout 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

'कांटे', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'शूटआउट एट वडाला' और 'काबिल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके फिल्मकार संजय गुप्ता ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। संजय शूटआउट फ्रेंचाइजी की तीसरी पार्ट 'शूटआउट 3 – द गैंग वॉर्स ऑफ बॉम्बे' को लेकर जल्द प्रस्तुत होंगे। इस फिल्म की आधिकारिक पुष्टि करते हुए संजय ने कहा, 'कोरोना वायरस की चलते हर जगह फिल्म की शूटिंग रुक गई है। इसका लाभ उठाते हुए निर्माताओं ने 'शूटआउट 3- द गैंग ऑफ ऑफ बॉम्बे' फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने का फैसला किया है।' वहीं संजय लगातार अपने ट्विटर अकाउंट से स्क्रिप्ट पर काम शुरु किए जाने की जानकारी साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

shootout at lokhandwala - फोटो : Social Media
संजय गुप्ता इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म की शूटिंग पर रोक लग गई है। पाबंदी लगने से पहले फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग चल रही थी। फिल्म में जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अपने पोस्टर के सामने आने के बाद से ही काफी चर्चा में है।  भूषण कुमार द्वारा निर्मित की जा रही यह फिल्म 19 जून को रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन

Sanjay Gupta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शूटआउट फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट 'शूटआउट एट लोखंडवाला' की बात करें तो यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, अरबाज खान, रोहित रॉय, नेहा धूपिया और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया था वहीं संजय गुप्ता ने फिल्म की कहानी लिखी थी। इस फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी साथ ही विवेक ओबेरॉय को नकारात्मक किरदार के लिए काफी प्रशंसा हासिल हुई थी। वहीं साल 2013 में फिल्म 'शूटआउट एक वडाला' रिलीज हुई। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन  संजय गुप्ता ने किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रनौत, तुषार कपूर, मनोज बाजपेयी और सोनू सूद मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। 

Coronavirus: घर में हो रहे हैं बोर, इन 10 वेब सीरीज को देखकर आपका मूड हो जाएगा सेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें