फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aryan: मां के कैंसर से जंग जीतने पर भावुक हुए कार्तिक आर्यन, बोले-'वो सबसे कठिन दिन थे'

Fri, 25 Feb 2022 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन अपनी मां के साथ - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें साझा करके अपने निजी जीवन की झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करते हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता है और वह समय मिलते ही अपने परिवार के साथ वैकेशन्स पर भी जाते रहते हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने गुरुवार को अपनी मां के कैंसर से जंग जीतने पर कहा है, "अब तक की यात्रा कठिन रही है।'' उन्होंने इस प्रोग्राम की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। 

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कैंसर से जंग पर बोले आर्यन
बॉलीवुड अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस कार्यक्रम की झलकियां साझा कीं, जिसमें कार्तिक और उनकी मां कैंसर से जंग जीत चुके लोगों के एक ग्रुप के साथ डांस कर रहे थे। अपनी मां की कैंसर से जंग की जानकारी देते हुए कार्तिक ने लिखा, "इन गीतों की शूटिंग के दौरान कीमोथेरेपी के लिए जाने से लेकर इन्हीं गातों पर थिरकने तक, यह यात्रा बहुत कठिन रही। लेकिन इस लड़ाई को पॉजीटिविटी, दृढ़ता और निडरता से लड़ने के लिए मैं अपनी मां पर गर्व करता हूं। मेरी मां कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़ीं और जीतीं भी। इसके साथ ही मैं उन लोगों की भी बहुत इज्जत करता हूं, जो इस जंग को जीत नहीं पाए पर इससे लड़े जरूर।"
 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं मां
बता दें कि कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी को चार साल पहले कैंसर से ग्रसित पाया गया था। उनकी मां को ब्रेस्ट कैंसर था, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थीं।  

इन प्रोजेक्ट्स में कर रहे काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक को आखिरी बार फिल्म 'धमाका' में देखा गया था। उनके पास आगे भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह अभी 'भूल भुलैया 2', 'शहजादा', 'कैप्टन इंडिया','फ्रेडी' में काम कर रहे हैं। खबर यह भी है कि वह साजिद नाडियवाला की एक फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसके नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें