फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय वर्मा से ‘पीआर का बादशाह’ टैग मिलने के बाद कार्तिक आर्यन कहां पहुंचे? फैंस ने किया सपोर्ट; कहा- सेल्फमेड

Sun, 26 Apr 2026 09:58 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aryan Viral Video: कार्तिक आर्यन पर हाल ही में पीआर का बादशाह होने का तमगा लगा है। विजय वर्मा ने यह कमेंट उन पर किया। इस पूरे मामले के बीच कार्तिक एक पब्लिक इवेंट में दिखे। इवेंट से वायरल हुए वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन दिया है, अपने पसंदीदा एक्टर को वह सपोर्ट करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले ही अभिनेता विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन को पीआर का बादशाह कह दिया था। इस टैग को मिलने के बाद कार्तिक को मुंबई में देखा। वह शनिवार को मुंबई में हुए एक फुटबॉल इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद दिखे। इन सितारों के बीच कार्तिक ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। फैंस को भी कार्तिक आर्यन का अंदाज पसंद आया। उनके लुक और अभिनय को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन दिए। 

फैंस कार्तिक आर्यन को सपोर्ट करते दिखे

विज्ञापन

फुटबॉल इवेंट से वायरल हुए कार्तिक आर्यन के वीडियो पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की। वहीं एक अन्य यूजर ने एक्टर को सेल्फमेड बताया। इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने किए थे। कहीं ना कहीं फैंस जता रहे थे कि वह कार्तिक को सपोर्ट कर रहे हैं। 


विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन पर क्यों किया था कमेंट? 

बीते दिनों अपनी फिल्म ‘मटका किंग’ को प्रमोट करते हुए विजय वर्मा ने कई इंटरव्यू दिए। एक इंटरव्यू के रैपिड फायर राउंड में एक्टर से पूछा गया कि बॉलीवुड में 'पीआर का बादशाह' कौन है? इस पर विजय वर्मा ने सीधे कार्तिक आर्यन का नाम लिया। यह बात उन्हें चाहे मजाक में कही हो लेकिन कार्तिक के फैंस इस बात से काफी नाराज हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
कार्तिक आर्यन की कुछ वक्त पहले एक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' रिलीज हुई। इसमें वह अनन्या पांडे के साथ नजर आए। करण जौहर बैनर की एक फिल्म ‘नागजिला’ में भी वह नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक इच्छाधारी नाग का किरदार करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें