कार्तिक का पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्मफेयर के दौरान की कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही उन्होंने लिखा, 'चैंपियन गिरता है... पर रुकता नहीं।' कार्तिक ने बताया यह पल उनके लिए सपने जैसा है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक कबीर खान, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान नाडियाडवाला, मुरलीकांत पेटकर (जिनकी कहानी पर फिल्म बनी), सिनेमैटोग्राफर सुदीप चटर्जी, संगीतकार प्रीतम और पूरी टीम को धन्यवाद दिया। कार्तिक ने कहा कि यह पुरस्कार उन सभी सपने देखने वालों के लिए है जो हार नहीं मानते।'
कबीर खान ने की कार्तिक की तारीफ
कबीर खान ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही उनकी तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कार्तिक के प्रदर्शन पर गर्व है।' उन्होंने लिखा, 'कार्तिक ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका को बखूबी निभाया और एक अभिनेता के रूप में उनकी मेहनत और लगन काबिल-ए-तारीफ है।' कबीर ने कार्तिक को एक ऐसा अभिनेता बताया जो न सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्में देता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण किरदार भी निभाना चाहता है।
यह भी पढ़ें: 'मडगांव एक्सप्रेस' से पूरी हुई कुणाल खेमू की बचपन की ख्वाहिश, फिल्फेयर ने किया सपना पूरा, सेलेब्स ने दी बधाई
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के बारे में
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल) का पुरस्कार मिला, जबकि आलिया भट्ट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) का पुरस्कार जीता। इस समारोह में साल की बेहतरीन फिल्मों और अभिनय को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें: नव्या नवेली नंदा ने फिल्मफेयर की खास रात की दिखाई झलक, नानी जया, मां श्वेता और मामू अभिषेक के साथ दिए पोज