इन दिनों कार्तिक आर्यन धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग के लिए वह राजस्थान में थे। अब उन्हें आगरा में देखा गया है। ताजमहल का दीदार करते हुए कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही कैप्शन लिखा, ‘ताज बन गया, मुमताज ढूंढ़ रहा हूं।’ इस तरह से क्या कार्तिक आर्यन अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई हिंट दे रहे हैं? और यूजर ने कार्तिक की इस बात का क्या जवाब दिया है।
यूजर्स बोले- ‘मिल जाए तो बताना’