फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में कोरोना: कार्तिक आर्यन हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी फैंस को खबर

Mon, 22 Mar 2021 04:20 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय हैं। वहीं, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की लहर है। प्रदेश में आए दिन हजारों नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड गलियारे को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। बीते दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना की जद में आ चुकी हैं। रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी समेत कई कलाकारों के बाद अब कार्तिक आर्यन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kartik aryan - फोटो : instagram
इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। कार्तिक ने एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। ' साथ ही कार्तिक ने फैंस से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने कहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
मनीष मल्होत्रा- कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
बता दें कि इन दिनों कार्तिक फिल्म 'भूलभूलैया 2' की शूटिंग में बिजी थे। इस फिल्म में उनके साथ किआरा आडवाणी और तब्बू भी हैं। बीते दिनों अभिनेता लैक्मे फैशन वीक में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रैंप वॉक करते भी दिखे थे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन नेटफ्लिक्स की फिल्म धमाका में भी नज़र आएंगे।  इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।

4 of 5
ranbir kapoor
बता दें कि लगातार कोरोना के मामलो के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।  इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अनुपम खेर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन भी तेजी से बढ़ गई है। धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जॉनी लीवर और सैफ अली खान समेत कई सारे स्टार्स कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। मालूम हो कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें