श्रीलीला, कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक की दो आदतों पर उनके प्रशंसकों की खास निगाह रहती है, एक तो पुरस्कार कैसा भी हो अगर उनको मिल रहा है. तो वह चांद पर भी जा सकते हैं। दूसरा, उनका अपनी फिल्म की हीरोइन से या तो फिल्म शुरू होते ही ‘अफेयर’ हो जाता है या फिर फिल्म खत्म होते होते ‘कट्टी’ हो जाती है। ‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू के साथ मामला इतना बिगड़ा था कि दोनों ने फिल्म की रिलीज के दौरान एक साथ मंच पर आने तक से इनकार कर दिया।
Aamir Khan Talkies: ढाई साल से फिल्मों से दूर आमिर खान ने क्यों शुरू किया यूट्यूब चैनल, यहां जानिए
श्रीलीला, कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘भूल भुलैया 3’ के दौरान उनका पंगा तृप्ति डिमरी से हुआ। एक पंगा उनका राजश्री प्रोडक्शन्स के निर्देशक सूरज बड़जात्या से भी हुआ बताते है जो उन्हें अपनी अगली फिल्म में प्रेम बनाना चाहते थे। ताजा पंगा उनका अपनी अनाम फिल्म की हीरोइन श्रीलीला के साथ हुआ है। हाल ही में एक कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन की पीआर टीम ने श्रीलीला की मौजूदगी में उनकी मां से डॉक्टर बहू का सवाल करा दिया।
श्रीलीला, कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर चुकीं श्री लीला को अब ये पता चल चुका है कि ये सारा किस्सा पहले से ‘स्क्रिप्टेड’ था और उनका नाम कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ने के लिए ही इसे गढ़ा गया। श्रीलीला का पारा बताते हैं कि तभी से चढ़ा हुआ है। अनुराग बसु की फिल्म का अगला शेड्यूल इसी चक्कर में शुरू नहीं हो पा रहा है।