सेट से वायरल हुईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर अनुराग बसु की नई फिल्म की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों को कार्तिक और श्रीलीला को एक साथ देखकर उनके फैंस बहुत खुश और उत्साहित हो गए हैं। तस्वीरों में कार्तिक आर्यन, श्रीलीला और डायरेक्टर अनुराग बसु शूटिंग के दौरान बात करते दिख रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों कश्मीर की वादियों में हो रही है।
कश्मीर में हो रही है फिल्म की शूटिंग
एक तस्वीर में श्रीलीला नीले टॉप और फटी जींस के साथ लाल हिजाब पहने नजर आ रही हैं। वहीं कार्तिक आर्यन उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले कई बार टल चुकी है, लेकिन अब लीक हुई तस्वीरों से लग रहा है कि शूटिंग फिर से पटरी पर आ गई है। फिल्म का बड़ा हिस्सा कश्मीर में शूट किया जा रहा है। तस्वीरों में कार्तिक घनी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ दिख रहे हैं। यह पहली बार है जब कार्तिक आर्यन और श्रीलीला साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का आधिकारिक नाम और रिलीज डेट अभी तक गुप्त रखा गया है।
कार्तिक और श्रीलीला का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की फिल्म के अलावा करण जौहर की फिल्म 'नागजिला' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म और 'कैप्टन इंडिया' में नजर आएंगे। वहीं श्रीलीला इन दिनों पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी, फोटो शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज, लिखा- 'जीवन के एक नए पहलू...'